उत्तराखंड पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाशों के पैर में लगी गोली – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर आ रही है यहां आज सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जबाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद फैक्टरी के अंदर घुसकर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की शुक्रवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।आरोपियों की पहचान आयुष और कपिल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात सिडकुल क्षेत्र में कर्मचारियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बागपत निवासी आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से फायरिंग कर डाली थी। जान बचाने के लिए कर्मचारी जब एकम्स फैक्टरी के अंदर घुसे तो आरोपी पीछा करते अंदर ही जा पहुंचे थे और वहां भी फायरिंग कर दी थी, जिससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई थी।छर्रे लगने से फैक्टरी के सुपरवाइजर सहित पांच से अधिक लोग घायल गए थे। सिडकुल पुलिस रात से ही बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार की सुबह सिडकुल क्षेत्र में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी।इसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। सामने आया कि दोनों बदमाशों ने देर रात में फायरिंग की थी, जिसमें छर्रे लगने से कई कर्मचारी घायल हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, करतूत बरामद हुए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks