सुल्तानपुर। मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में बिजली चोरी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम में शामिल लाइनमैन के साथ एक महिला समेत तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
मंगलवार दोपहर ऊर्जा निगम के जेई पवन सक्सेना के नेतृत्व में टीम सुल्तानपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव पहुंची। यहां विद्युत बिल बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 11 कनेक्शन काटे गए, जबकि दो घरों के विद्युत मीटर उखाड़े गए। जांच के दौरान तीन घरों में बिजली चोरी भी पकड़ी गई।
बताया गया कि जब लाइनमैन अशरफ एक घर में बिजली चोरी रोकने के लिए केबिल काटने मकान की छत पर चढ़ने लगा, तभी घर में मौजूद एक महिला समेत तीन लोगों ने उसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
लाइनमैन से मारपीट की गई। मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जेई पवन सक्सेना ने बताया कि टीम सरकारी निर्देशों के तहत बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, लेकिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
लाइनमैन अशरफ ने सुल्तानपुर पुलिस को तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लक्सर कोतवाली के एसएसआइ लोकपाल परमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…