*बहुत हुआ नोटिस का खेल, डीएम ने कर दी सीधी कार्यवाही*,

 
 
बहुत हुआ नोटिस का खेल, डीएम ने कर दी सीधी कार्यवाही,
जनमानस को समस्या नही, सुरक्षा देना है अभिप्रायः डीएम
डीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट में 1 घंटा व्यतीत कर महसूश किया, स्थानीय लोगों का दर्द
कार्यों में लापरवाही पर कम्पनी पर लगाई 07 लाख की पैनल्टी,
कम्पनी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने को दी 01 माह की मोहलत।
देहरादून दिनांक 06 नवम्बर 2024 (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर आज नगर निगम कार्यालय में कम्पनी के अधिकारियों को किया तलब, शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण कार्यों की जानी अद्यतन स्थिति। नाराजगी जाहिर करते हुए, लिए कड़े निर्णय मानकों के अनुरूप कार्य करने पर की भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही। जिलाधिकारी ने शीशमबाड़ा प्लांट में एक घंटा व्यतीत कर कूडा निस्तारण की स्थिति देखी महसूस किया स्थानीय लोगों का दर्द।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कम्पनी को दिए कार्य करने के निर्देश साथ ही निर्धारित संख्या में उपकरण एवं वाहन संशाधन न शीशमबाड़ा प्लांट मानक के अनुरूप निस्तारण करने पर कम्पनी पर 07 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। दो वर्ष से कम्पनी को नगर निगम की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी सुधार नही दिखने पर डीएम ने की अर्थदण्ड के कार्यवाही की संस्तुति।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा स्थानीय लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण करें। उन्होंने निर्देशित किया कम्पनी निर्धारित शर्तो के अनुसार कूड़ा निस्तारण एवं परिवहन के लिए उपकरण एवं वाहन मानव लगाए। उन्होंने कहा कि कम्पनी कोई बहाना नही सुना जाएगा, कम्पनी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश के साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य करना होगा नही तो आगे जुर्मोने के साथ ही ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही करने में कोई गुरेज नही किया जाएगा।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

4 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

4 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

5 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

5 hours ago