सनातनियों को कटघरे में खड़ा करने पर भड़के, कहा माफ नहीं करेंगे सनातनी – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

*देहरादून ।* आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने एक बयान जारी कर महेंद्र भारत द्वारा अयोध्या में भाजपा की हार एवं चुनाव में खराब प्रदर्शन करने पर की नरेंद्र मोदी को राम मंदिर बनाने की सजा मिलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को मंदिर बनाने की नहीं बल्कि ढोंग करने की सजा मिली है ।उन्होंने कहा जिस प्रकार नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर एवं धर्म के नाम पर ढोंग किया गया एवं बिना पूरी तैयारी के आनन-फानन में अयोध्या में बिना शंकराचार्यो की अनुमति के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को राजनीतिक बनाया गया, उसी का दंड भगवान राम ने मोदी को दिया है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता भी अजीबोगरीब बयान देते रहते है जिससे वह स्वयं ही हंसी के पात्र बनते हैं ।
उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा देश के सनातनियों पर सवाल उठाना शर्मनाक बताया है एवं कहा यह एक ओछी एवं सस्ती राजनीति का उदाहरण है उन्होंने कहा महेंद्र भट्ट को यह समझना चाहिए कि वह सनातनियों पर सवाल खड़ेकर कर अपने लिए पतन का रास्ता खोज रहे हैं अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर शंकराचार्य सहित देश के कई सनातनियों ने सवाल खड़े किए थे उसके बावजूद नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा धन बल एवं सत्ता के सहारे मनमाने ढंग से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई जो की किसी भी दृष्टिकोण से ठीक नहीं था जिससे पूरे देश के सनातनी आहट थे एवं इसी की सजा सनातनियों एवं जनता ने इस चुनाव में भाजपा को दी ।
उन्होंने आगे कहा कि महेंद्र भट्ट नरेंद्र मोदी की फोटो की जो बात कह रहे हैं लगता है वह भूल गए कि वह घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी की फोटो दिखाकर ही वोट मांग रहे थे बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी की फोटो के नाम पर ही वोट मांग रहे थे लेकिन जनता ने पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के चेहरे को नकार दिया ।
उन्होंने अंत में कहा कि महेंद्र भट्ट को तत्काल अपने इस बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम जल्द ही सामने आएंगे ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

28 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

3 hours ago