मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल में “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन – my uttarakhand news

 
 
मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल, देहरादून में आयोजित “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम में नन्हे बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बेबी क्रॉल प्रतियोगिता, टॉडलर हर्डल रेस, टॉडलर रेव एवं माइलस्टोन सर्टिफिकेशन जैसी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेहर हॉस्पिटल के सीनियर चाइल्ड पीडियाट्रिक डॉक्टर डॉ. हंस वैश ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पैसिफिक मॉल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर पैसिफिक मॉल देविका सिंह तिवारी, स्टोरीटेलर अनुभा, अस्पताल की डॉक्टर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
 
मदर्स डे के विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे परिवारों के लिए एक यादगार आयोजन बताया।
 
इस अवसर पर डॉ. हंस वैश ने कहा,
“आज के दौर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि अभिभावकों और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। मदर्स डे के अवसर पर पैसिफिक मॉल द्वारा किया गया यह आयोजन बेहद सराहनीय पहल है।”
 
कार्यक्रम का आयोजन सुविधा सुपरमार्केट के सहयोग एवं मेहर हॉस्पिटल की हेल्थ पार्टनरशिप में किया गया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में परिवारों की सहभागिता देखने को मिली और वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। सुविधा सुपर मार्केट की ओर से दिए गए सभी उपहार को देखकर बच्चे व माता-पिता काफी खुश हुए दिखे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

34 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago