प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव… – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा

Share0

राइंका रानीपोखरी में नवप्रवेशित बच्चों का विभागीय मंत्री करेगे स्वागत
प्रवेशोत्सव मनाये जाने हेतु सभी ब्लॉक में 95 अधिकरियों को दी जिम्मेदारी
देहरादून। प्रदेश भर में नवीन शैक्षणिक संत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव मनाये जायेगे। प्रदेश के माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश भर में 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को प्रदेश माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से प्रदेशभर में मनाये जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करेगे।प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में सोमवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। जबकि पीटीए की बैठका भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर विगत वर्ष की भांति शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयी शिक्षा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत्तोत्सव एवं छात्र अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसमें कक्षा 1 में नव प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का विद्यालय में स्वागत किया जाय तथा विद्यालय के सेवित क्षेत्र में यदि अभी भी ऐसे बच्चें हों जो कक्षा 1 में प्रवेश लेने से वंचित हों तो उनका नामांकन करवाया जायेगा। प्रवेशोत्सव में सभी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय प्रबन्धन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, अध्यापक अभिभावक समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। 3 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का बालवाटिका-एक में प्रवेश हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियों से सम्पर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 5 जिन विद्यालयों में बालवाटिका विद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं, वहां बालवाटिका-1 में नव प्रवेशित बच्चों को भी उनके अभिभावकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में ही स्वागत्तोत्सव मनाया जायेगा। छात्र-अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख तथा अध्यापक विद्यालयों में शासकीय व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। प्रत्येक कक्षा अध्यापक अभिभावकों के साथ उनके पाल्यों के विगत कक्षा के परीक्षाफल को साझा करते हुये उनके द्वारा “मिशन कोशिश’ के अन्तर्गत कम सम्प्राप्ति के सम्बोधों पर किये जा रहे सुधारात्मक शिक्षण क्रिया कलापों को भी साझा करेंगे। विगत कक्षा में सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, क्रीडा, एनएसएस, एनसीसी, स्काउटिंग तथा अन्य शिक्षणेतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं द्वारा विगत वर्ष में ‘प्रतिभादिवस / बस्तामुक्त दिवस, या अन्य किसी दिवस / प्रतियोगिता पर तैयार की गई विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सोमवार को रानीपोखरी के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव में प्रवेशोत्सव, राइंका हिवालीधार में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे |

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

6 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

27 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

48 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago