देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, दुकानों में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य सुबह 11 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ही किया जा सकेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं
शुक्रवार को एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, विशेषकर पलटन बाजार और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यापारियों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। एडीएम ने व्यापारियों से निर्धारित समय के अनुसार लोडिंग-अनलोडिंग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
एडीएम केके मिश्रा ने निर्देश दिए कि पलटन बाजार समेत शहर के प्रमुख और व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली और अन्य अवरोधों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों को बाजारों में नियमित निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारी सीजन के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय हर्षिता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, सीओ यातायात जगदीश पंत, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…
आवेदन करने में असमर्थ लोगों की पहचान कर आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया में…
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…