ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एरावर्स शुरू… –

  देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू हो गया। इसमें 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एरावर्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने छात्रों को जीत-हार से सीख लेते हुए टीम भावना, रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।एरावर्स में दून पब्लिक स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, एड्रॉइट प्रोग्रेसिव स्कूल और फायलफोट पब्लिक स्कूल समेत 15 स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में डिबेट, साइंस एग्जीबिशन, क्विज, स्पेल बी, आर्ट, यूथ पार्लियामेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स चैलेंज और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन जैसे मुकाबले आयोजित की जा रहें हैं।एरावर्स का आयोजन ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

A National Lok Adalat will be held across the state on December 12, 2026 | Uttarakhand News Network

In accordance with the directives of the National Legal Services Authority, New Delhi, and under…

23 minutes ago

अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष

मंत्री रेखा आर्या के वायरल प्रकरण पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कानून…

28 minutes ago

ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड ने एनएसडीसी के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश –

      देहरादून-: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) द्वारा…

50 minutes ago

फ़्लो बाज़ार 2026 का भव्य आगाज़, महिलाओं की प्रतिभा, वेडिंग फ़ैशन और उत्तराखण्ड की रचनात्मकता का दिखा संगम –

  देहरादून: फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड के वार्षिक प्रमुख आयोजन फ़्लो बाज़ार 2026 – द वेडिंग एडिट…

1 hour ago

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु –

 देहरादून, । परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य…

1 hour ago

Emperor Ashoka: From Conquest to Peace

How the Mauryan emperor transformed his vision of power after the devastating Kalinga War and…

2 hours ago