देहरादून : पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा सड़को पर हुड़दंग , सोशलमीडिया पर वायरल होने के लिए युवा कर रहे खतरनाक कृत्य – myuttarakhandnews.com

देहरादून : बीते 15दिनों का ही रिकॉर्ड निकाले तो देहरादून जनपद में जगह जगह शराब के नशे में वाहन दुर्घटना ,कही महंगी गाड़ियों से स्टैंडबाजी , तो कही लड़ाई झगड़े , तो कही शराब पी कर सड़को पर हो हल्ला ।
सभी मामलों में या तो हरियाणा ,यूपी, दिल्ली के पर्यटक शामिल है या देहरादून के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा ,जो माँ बाब के बेहिसाब लाड़ प्यार और पैसो पर खूब टशन दिखा रहे है ।हॉलाकि उत्तराखंड पुलिस सोशलमीडिया पर वायरल होती इन वीडियो पर संज्ञान ले कर कार्यवाही भी कर रही परन्तु फिर भी सड़को पर ये तामाशा थम नहीं रहा ।
ताजा दो मामलों में देहरादून पुलिस द्वारा कई युवाओं कोगिरफ्तार किया व वाहन भी सीज कर दिया । परन्तु फिर भी आये दिन नये नये वीडियो व घटनाएं सामने आरही है ।
घटना 1- हिमांशु कुमार, निवासी शिव विहार, देहरादून ने दिनांक 30-05-2025 की रात्रि को करीब 9 बजे हरियाणा नंबर की गाड़ी संख्या HR 42J8000 वाहन में सवार युवकों द्वारा सरे राह उनके वाहन को रोककर गाली गलौज की गई तथा उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।काफी दिनों बाद 6जून 2025 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तगणों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है । घटना में शामिल गाड़ी भी पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तगण1-अनंत चौधरी पुत्र ब्रजवीर निवासी सदर बाजार ,दिल्ली कैंट दक्षिण पश्चिम दिल्लीl2 .दानवीर सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी खान जहानपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगरl3.अनिल सिंह पुत्र सुखी रामनिवासी इंद्र विकास कॉलोनी मुखर्जीनगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली


घटना 2-दिनांक 01/6/2025 को सहस्त्र धारा रोड निकट आईटी पार्क के पास रोड पर थार गाड़ी में 04 व्यक्तियों द्वारा पटाखे फोड़ हुड़दंग करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ।
जिसको संज्ञान लेते हुए 7जून कोUKO7FZ8290 को सीज किया गया तथा उसमें सवार चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया।
चारों ने बताया कि जानी शर्मा के फ्लैट में जन्मदिन मनाने के पश्चात सहस्त्रधारा रोड पर आए तथा अति उत्साह/जोश में आकर उनके द्वारा सड़क में पटाखे फोड़े,नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त –1-जॉनी शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी फ्लैट नंबर 317 सहस्त्रधारा हाइट देहरादून ।2-नंदन पुत्र रमन लाल निवासी उपरोक्त3-बासु कुमार पुत्र मनोरंजन कुमार निवासी उपरोक्त4-कपिल यादव पुत्र राम प्रकाश यादव निवासी उपरोक्त।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

36 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

58 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago