देहरादून: उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया। तीसरे दिन सदन में कई बार विधायकों में तू-तू मैं-मैं देखने को मिली तो कई दफे ठहाके भी गूंजे। कपकोट से भाजपा विधायक सुरेश गड़िया जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो संसदीय कार्य मंत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर चुटकी ले ली। कहा कि उनकी तो दाढ़ी के बाल भी नहीं फूटे। इस बात से सदन में कांग्रेसी विधायक भी ठहाके मारते नजर आए।
कपकोट विधायक सुरेश गड़िया को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों ने खूब चुटकियां लीं, उन्होंने बोलना भी शुरू नहीं किया था कि विपक्षी विधायकों ने उनकी हौसला अफजाई शुरू कर दी। संसदीय कार्य मंत्री ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें बोलने दो, तुम तो रोज दाढ़ी बनाते हो, उनके तो अभी बाल भी नहीं आए हैं। इस पर सदन ठहाकों से गूंज गया। हालांकि गड़िया ने जब बोलना शुरू किया विपक्षी सदस्यों ने भी मेजें बजाकर उनकी बातों का समर्थन किया।
प्रीतम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान में तकरारविशेष सत्र में बुधवार को भू-कानून, डेमोग्राफी चेंज पर बहस तब और दिलचस्प हो गई जब कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान आमने-सामने हो गए। जौनसार बावर की सियासत में कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस से सदन का माहौल काफी गर्मा गया था।
कांग्रेस विधायक की बात काट रहे थे चौहानदरअसल 25 साल के उत्तराखंड में विकास के कामों और ज्वलंत मुद्दों पर सदन में चर्चा हो रही थी। चकराता विधायक प्रीतम अपनी बात रख रहे थे और मुन्ना बार-बार उठकर उनकी बात को काट रहे थे। डेमोग्राफिक चेंज और अवैध लोगों को हटाने के मामले में मुन्ना सिंह ने कहा कि बनभूलपुरा में जब अवैध लोगों को हटाया गया था, तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट चली गई। इस पर कांग्रेस के तमाम विधायकों ने कड़ा एतराज जताया और मुन्ना सिंह को घेरा।
क्या दिक्कत है, जवाब मिला- धमकाना मतमामला अभी आगे बढ़ा ही था कि बार-बार टोकने से प्रीतम भी गुस्से में आ गए। मुन्ना ने फिर टोका तो प्रीतम गुस्से में बोल पड़े- क्या दिक्कत है, बार-बार इस तरह बीच में बोल रहा है। इस पर मुन्ना सिंह ने भी जवाब में कहा कि मुझे धमकाने की कोशिश मत करना। धमकाना मत। दोनों के बीच कुछ देर गर्मागर्मी चलती रही। आखिर में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोनों को शांत कराया।
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…
नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…