देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि टिकट उसी नेता को मिलेगा, जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो। साथ ही पार्टी के कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर टिकट फाइनल बताने वाले भ्रम में हैं।
डॉ. रावत ने चुटकी लेते हुए कहा, “टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है।” उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यकर्ताओं के बीच दिया बयान
कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आजकल हर कोई कह रहा है कि “हमारा टिकट फाइनल है”। उन्होंने सवाल उठाया कि टिकट आखिर कैसे फाइनल हो गया, जबकि पार्टी ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और टिकट वितरण पूरी तरह योग्यता और जीत की संभावना के आधार पर होगा।
सिफारिशें आ रहीं, लेकिन फैसला जीत के आधार पर
डॉ. रावत ने स्वीकार किया कि उनके पास टिकट को लेकर सिफारिशें आ रही हैं, लेकिन उन्होंने दो टूक कहा किचाहे कोई हरक सिंह, गोदियाल या प्रीतम सिंह का करीबी ही क्यों न हो, टिकट केवल उसी को मिलेगा, जो सीट जीतने का दम रखता हो।
“मैं पार्टी का सिपाही हूं”
उन्होंने कहा, “मैं पार्टी का सिपाही हूं। जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।” डॉ. हरक सिंह रावत के इस बयान को कांग्रेस के भीतर अनुशासन और सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग सकता है।
Post Views: 1
Post navigation
Kedarnath Yatra Update: भारी भीड़ से बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर लगा भीषण जाम, 45 मिनट का…
जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…