चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया नूरानाँग युद्ध सम्मान दिवस – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून : IRDT सभागार में चौथी बटालियन दी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों व परिवारजनों ने अपना युद्ध सम्मान दिवस नूरानांग बड़े धूमधाम से मनाया।सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध में बटालियन के रण बाकुँरों ने अपने परंपरागत युद्ध कौशल व शौर्य का परिचय देते हुए चीन की सेना को बहुत नुकसान पहुँचाया।युद्ध कौशल की परंपरागत, मातृभूमि की रक्षा व देश प्रेम का सबसे बड़ा उदहारण आज भी उदाहरणीय और अविस्मरणीय है।इस युद्ध मे बटालियन के 03 ऑफिसर, 04 जूनियर कमीशन अधिकारी, 148 अन्य पद तथा 07 गैर लड़ाकू सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत माता की रक्षा की थी।युद्ध के पश्चात भारत सरकार द्वारा कमांडिंगऑफिसर (मेजर जनरल) बी एम भट्टाचार्जी PVSM ,महावीर चक्र व राइफल जसवंत सिंह रावत महाबीर चक्र (मरणोपरांत) 02 महाबीर चक्र, 07 बीर चक्र, 01 सेना मेडल, 01 मेंशन – इन – डिस्पैच व चौथी बटालियन दी गढ़वाल राइफल्स को युद्ध सम्मान दिवस ( Battle Honour of NURANANG ) से नवाजा गया।नेफा सेक्टर अब अरुणाचल प्रदेश (तवांग) मे वीर शहीदों की याद मे एक मेमोरियल बनाया गया है, जिसे जसवंतगढ़ के नाम से जाना जाता है।जिसे बटालियन व पूर्व सैनिक परिवारजनों सहित हर वर्ष 17 नवम्बर को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।सभागार मे पूर्व सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, गणेश वंदना,बलिदानियों की याद मे दो मिनट का मौन धारण कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, देशभक्ति गीतों ,सांस्कृतिक व अभिभाषण के पश्चात कार्यक्रम सम्पन हुआ।इस अवसर पर कर्नल वी एस नेगी (से. नि.), कैप्टन दलवीर सिंह, सेना मैडल, कैप्टन तेजपाल सिंह नेगी, SM, VSM, विनोद खंडूड़ी, जयमल सजवान, सुल्तान सिंह बच्चन सिंह, चौधरी विक्रम सिंह व बटालियन के अन्य पूर्व सैनिक व परिवारजन मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

55 minutes ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

14 hours ago