मानवता की मिसाल: एसएसपी ने ऑफिस से बाहर आकर बुजुर्ग की सुनी शिकायत – my uttarakhand news

देहरादून,  संवेदनशील पुलिसिंग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जब 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत सुनने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वयं उनके पास पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अत्यधिक वृद्धावस्था और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। जैसे ही इसकी सूचना एसएसपी दून को मिली, उन्होंने बिना देर किए स्वयं बाहर आकर बुजुर्ग के वाहन के पास पहुंचकर उनकी शिकायत सुनी।
बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर पर अकेले रहते हैं और उन्हें एक मामले में सहायता की आवश्यकता है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके से ही थानाध्यक्ष बसंत विहार को निर्देश दिए कि शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही थानाध्यक्ष को यह भी निर्देशित किया गया कि वे स्वयं बुजुर्ग से संपर्क बनाए रखें और समय-समय पर उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम लेते रहें।
एसएसपी का संदेश:देहरादून पुलिस हर नागरिक, खासकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।”
इस मानवीय पहल से बुजुर्ग व्यक्ति ने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

34 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

1 hour ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago