उत्कृष्ट परिणाम: चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्रों ने 97% तक अंक हासिल किए – my uttarakhand news

देहरादून। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में फाल्गुनी काशीब ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कर्णव शर्मा 97.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा वंश सिंह सैनी 96.0% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ अनुभवी प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि में संस्थान के अधिकारियों—एजीएम  अंशुल सक्सेना, एसोसिएट एजीएम  अमन प्रताप, एग्जीक्यूटिव डीन  सनम, जोनल डीन  चंद्रशेखर, प्रधानाचार्या  पद्मा बंडारी एवं रीजनल इंचार्ज  राजन—का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago