शराब तस्करी पर आबकारी का वार, पांच पेटी देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार –

 
ऋषिकेश। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरिपुर चुंगी के पास घेराबंदी कर आबकारी टीम ने एक कार से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद करते हुए तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार के जरिए अवैध शराब की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर सप्तऋषि रोड और हरिपुर चुंगी के पास जाल बिछाया गया। संदिग्ध वाहन संख्या UK08BE-8375 को रोककर तलाशी लेने पर कार के पायदान पर रखे बैग से चार पेटी तथा डिग्गी से एक पेटी, कुल पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई।
मौके से दिनेश पुत्र हीरालाल, निवासी हरिपुर कलां, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क और शराब की सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान और रेशमा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

18 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago