ऋषिकेश, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को वाहन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बीयर और देशी शराब की खेप बरामद की गई।
आबकारी टीम ऋषिकेश ने श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में रूसा फार्म क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विकास कर्णवाल पुत्र विनोद कर्णवाल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 कैन किंगफिशर बीयर तथा दो पेटी माल्टा देशी शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने बरामद शराब के साथ वाहन संख्या UA07 P 3559 को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अभियान में उप आबकारी निरीक्षक, कांस्टेबल अर्जुन सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार भी शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…