आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा देवी, गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। दोनों महिलाएं मौके पर शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गईं। बताया गया है कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो महिलाएं कच्ची शराब बेचते हुए मिलीं। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 20-20 लीटर, कुल 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्व. जोगिंदर सिंह और अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने दोनों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी करने वाली टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, सोनम पवार और रेशमा चौहान शामिल रहे।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

41 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

8 hours ago