आबकारी ने ऋषिकेश से 192 पव्वे बरामद , आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

देहरादून/ऋषिकेश,राज्य सरकार के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने 192 पव्वे इंपिरियल ब्लू व्हिस्की (कुल 4 पेटी) जब्त की है। बरामद की गई शराब एक स्थानीय युवक की दुकान से मिली है, जो इसे अवैध रूप से बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ मुंदरी पुत्र परमजीत जाटव, निवासी पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर पहले भी अवैध शराब कारोबार में संलिप्त होने के संदेह हैं और उसकी गतिविधियों पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के अलावा उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, सिपाही अंकित कुमार, दीपा और आशीष चौहान शामिल रहे। टीम ने पूरी सतर्कता और रणनीतिक योजना के तहत छापेमारी को अंजाम दिया, जिससे बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा सकी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

10 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago