कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी का छापा, तीन महिलाएं दबोचीं –

ऋषिकेश/देहरादून,। अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने  बड़ी कार्रवाई की। आबकारी विभाग ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मनसा देवी, गुर्जर प्लॉट और रूषा फार्म, गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी की।अवैध कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत पर टीम ने क्षेत्र के कई संदिग्ध घरों को चिह्नित कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रूषा फार्म स्थित तीन अलग-अलग घरों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस/आबकारी टीम ने सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह के घर से 14 लीटर, दर्शना कौर पत्नी बलजीत सिंह के घर से 20 लीटर तथा आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।आबकारी विभाग ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम – myuttarakhandnews.com

देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC…

1 hour ago

आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना  देहरादून। आयुर्वेद…

1 hour ago

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर…

2 hours ago

Deliberations held on the vision for a developed Uttarakhand by 2047 at the Uttarakhand Development Conclave – my uttarakhand news

A one-day ‘Uttarakhand Development Conclave: Sankalp Viksit Uttarakhand 2047’ (Pledge for a Developed Uttarakhand 2047)…

2 hours ago