महंगे शौक ने बनाया वाहन चोर, सेलाकुई में स्कूटी चोरी का खुलासा – myuttarakhandnews.com

सेलाकुई। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा भी बरामद कर ली है। आरोपी सेलाकुई क्षेत्र के एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी करता था और अपने खर्चों व महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
 
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को गौतम पुत्र पवन कुमार निवासी बदरपुर, पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया था कि कृष कंपनी के पास से उनकी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी संख्या HP17E-2855 चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करते हुए उसकी तलाश शुरू की।
 
इसी क्रम में 10 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते से सुनील सिंह कुंवर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई।
 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी करता है। अपने खर्चों और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार आरोपी: सुनील सिंह कुंवर पुत्र हरि सिंह कुंवर, निवासी ग्राम लंगसी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र 22 वर्ष।
 
बरामदगी: सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी संख्या HP17E-2855।
 
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला, कांस्टेबल संदीप कुमार, इरशाद और बीर सिंह।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

6 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

8 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

9 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

10 hours ago