ग्राफिक एरा में विशेषज्ञ बोले— मानवीय मूल्य ही बेहतर समाज की मजबूत नींव –

 
 
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञ ने कहा कि मानवीय मूल्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ समाज के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
 
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। एफडीपी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मानवीय मूल्य वह मजबूत सूत्र हैं, जो पूरे समाज और विश्व को एकता के धागे में पिरोकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए।
 
एआईसीटीई के रिसोर्स पर्सन डा. हिमांशु कुमार राय ने कहा कि आत्म-जागरूकता, आत्म-अन्वेषण और आत्म-मूल्यांकन ही व्यक्ति के वास्तविक विकास की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को सही ढंग से समझना सीखता है, तभी वह अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार में संतुलन स्थापित कर पाता है।
 
इस एफडीपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ (यूएचवी) सेल और एआईसीटीई के संयुक्त रूप से किया। इस एफडीपी में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, यूएचवी सेल की यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल के साथ एआईसीटीई से डा. प्रियंका राय और कुंवर दीप नारायण, डा. ए एस शुक्ला, डा. दिव्या वेणुगोपाल, डा. डी.पी. सिंह, डा. चंद्र किशोर, डा. अनुराग विद्यार्थी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

24 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

47 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago