उत्तराखंडव्यापार
Share0
देहरादून-: टेक्नोलॉजी से संचालित और सभी तरह के लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड और ड्रोन तकनीक में विशेषज्ञ स्काई एयर ने लास्ट माइल डिलीवरी समाधानों में बदलाव लाने के उद्देश्य से रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग लॉजिस्टिक्स उद्योग में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है, जो ईकॉम एक्सप्रेस के नेटवर्क और ऑटोमेशन विशेषज्ञता को स्काई एयर की अत्याधुनिक ड्रोन डिलीवरी तकनीक के साथ जोड़ता है।
इनोवेशन और ग्राहक संतुष्टि के प्रति साझा प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर, दोनों कंपनियां डिलीवरी की गति बढ़ाने, दक्षता में सुधार और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अभियान पर काम कर रही हैं। अध्ययनों के मुताबिक सड़क मार्ग से पार्सल डिलीवरी की तुलना में ड्रोन-आधारित डिलीवरी में परिवर्तन से कार्बन उत्सर्जन में 93% की कमी आ सकती है, जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां यातायात की भीड़ और पर्यावरणीय स्थिरता की परस्पर जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने की कोशिश कर रही हैं।
ईकॉम एक्सप्रेस के सीओओ, विश्वचेतन नादमाणि ने कहा, “ड्रोन तकनीक में स्काई एयर की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हम अपनी डिलीवरी सेवाओं को बढ़ाने के लिए नए अवसर तलाशने के लिए उत्साहित हैं। यह सहयोग न केवल ई-कॉमर्स पार्सल के लिए डिलीवरी समय को कम करने में हमारी कोशिशों को तेज करेगा बल्कि अंतिम-उपभोक्ता वाहनों के विद्युतीकरण से परे पर्यावरणीय स्थिरता प्रयासों को भी सक्षम करेगा।”
इस साझेदारी की शुरुआत गुरुग्राम में चुनिंदा स्थानों पर ड्रोन डिलीवरी परीक्षणों के साथ शुरू होगी, जिसके बाद के चरणों में पूरे भारत में दूर दराज के स्थानों और कठिन इलाकों में अतिरिक्त पिन कोड को कवर करने की योजना है।
स्काई एयर के संस्थापक और सीईओ अंकित कुमार ने कहा, “हम ड्रोन डिलीवरी तकनीक को उनके लास्ट-माइल डिलीवरी इकोसिस्टम में शामिल करने के लिए ईकॉम एक्सप्रेस के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। ड्रोन की शक्ति का उपयोग करके, हम सिर्फ पार्सल वितरित नहीं कर रहे हैं बल्कि दक्षता और स्थिरता पर ध्यान देने के साथ डिलीवरी परिदृश्य में क्रांति ला रहे हैं। स्काई पॉड और स्काई यूटीएम सहित हमारे अत्याधुनिक तकनीकी स्टैक और बुनियादी ढांचे का लाभ उठाते हुए, हमारा लक्ष्य तेज, सुरक्षित और अधिक कुशल डिलीवरी को सक्षम करना है। हम बेजोड़ डिलीवरी अनुभव प्रदान करते हुए तेज और स्थायी डिलीवरी का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…