चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी – my uttarakhand news

 
देहरादून।, चारधाम यात्रा मार्ग पर इस वर्ष तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा “हरित चारधाम यात्रा” थीम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीमों और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की तैनाती की गई है।
यात्रा मार्ग के होटल-ढाबों और खाद्य कारोबारियों के साथ विभाग लगातार संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन मिल सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा को हरित और व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग प्रमुख शहरों में होटल संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है।
विभाग ने चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोटेशन के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच, जन-जागरूकता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मोबाइल फूड सेफ्टी वैन और क्विक रिस्पांस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 18001804246 भी जारी किया गया है।
आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर विभाग होटल और ढाबा संचालकों को स्वच्छता, ग्रीन यात्रा और मिलावट रहित भोजन के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। उपायुक्त मुख्यालय गणेश कंडवाल के अनुसार, उत्तरकाशी, श्रीनगर, देवप्रयाग, तीनधारा, चंबा, घनसाली, रुद्रप्रयाग और घट्टूगाड़ सहित विभिन्न स्थानों पर अब तक 250 से अधिक कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कार्यशालाओं में कारोबारियों से भोजन में तेल, नमक और चीनी का सीमित उपयोग करने की अपील की जा रही है, जिससे मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही “ईट राइट अभियान” के तहत खाद्य तेल को तीन बार से अधिक उपयोग न करने और उसे बायोफ्यूल निर्माण के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण मिले, साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या भी न बढ़े। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ यात्रा को सफल बनाया जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

58 minutes ago

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…

2 hours ago

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

2 hours ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

2 hours ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

2 hours ago