Categories: hindiUttarakhand

आश्रम बनाने के लिए रंगदारी, उत्तराखंड में नामी डॉक्टर को परिवार समेत गोली से उड़ाने की धमकी – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में नामी डॉक्टर के परिवार को अज्ञात नंबर ने तीन बार कॉल करके रंगदारी मांगी है। आरोपी ने खुद को आजाद गुर्जर बताते हुए कहा कि आश्रम बनाने के लिए पैसे दे दो, वरना गोली मार देंगे। धमकी भरी कॉल से परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
रानीपुर क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर के बेटे को अज्ञात नंबर से धमकी भरे कॉल किए गए। आरोप है कि साढ़े तीन लाख रुपये आश्रम बनाने में नाम पर मांगे गए। रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शिवलोक कॉलोनी निवासी भावेश प्रताप चंदेला पुत्र डॉ. जितेंद्र चंदेला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से तीन बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कुआंखेड़ा लक्सर निवासी आजाद गुर्जर बताया। कहा कि आश्रम के लिए 3.5 लाख रुपये दे दो। मना करने पर उसने कहा कि सुबह दस बजे तक पैसा दे दो, वरना तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को गोली मार दूंगा।
धमकी मिलने के बाद परिवार में दहशत फैल गई। भावेश ने तुरंत रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर चंदेला होम्योपैथी के नामी डॉक्टर हैं। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कॉलर की लोकेशन और मोबाइल आईडी ट्रेस की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कॉल किसी फर्जी सिम से की गई है।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के हर थाने में गूंजेगा राष्ट्रीय एकता का संदेश, एकता परेड का होगा सीधा प्रसारण – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित, 2 नवंबर को केदारनाथ में करने वाली थीं दर्शन – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…

1 hour ago

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli helicopter missing badrinath joshimath | my uttarakhand news

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…

2 hours ago