देहरादून | देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चौतरफा जाल बिछा दिया है। आरोपी को भारत लाने के लिए उत्तराखंड एसटीएफ (STF) को सक्रिय किया गया है, जबकि एसटीएफ के सहयोग के लिए एसओजी (SOG) की टीमें नेपाल भेजी गई हैं।
लोकेशन ट्रेस, लेकिन कानूनी अड़चन
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी यज्ञराज अवस्थी की लोकेशन नेपाल में ट्रेस कर ली गई है, लेकिन उसे नेपाल से भारत लाने में प्रत्यर्पण संधि से जुड़ी कानूनी अड़चन सामने आ रही है। इसी वजह से दून पुलिस ने अब औपचारिक रूप से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और नेपाल सरकार से संपर्क किया गया है।
24 घंटे में पकड़े गए 5 आरोपी, मुख्य आरोपी फरार
गौरतलब है कि बीते 9 दिसंबर को आपसी विवाद के दौरान एंजेल चकमा पर चाकू और कड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दो नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, नेपाल निवासी यज्ञराज अवस्थी घटना के बाद से ही फरार हो गया।
नेपाल तक पहुंची पुलिस टीमें
आरोपी की तलाश में देहरादून पुलिस की दो टीमें नेपाल भेजी गई थीं। इंटेलिजेंस को भी सक्रिय किया गया, जिसके बाद आरोपी की लोकेशन नेपाल में सामने आई। बावजूद इसके, कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पुलिस उसे भारत नहीं ला सकी।
अब प्रत्यर्पण पर टिकी निगाहें
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होते ही आरोपी को भारत लाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार नेपाल प्रशासन के संपर्क में है और जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
एंजेल चकमा हत्याकांड ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं पुलिस अब फरार आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
Post Views: 1
Post navigation
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…