फेसबुक फ्रेंड की बांग्लादेशी प्रेम कहानी ने तोड दिए सारे नियम,हुए गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी ने पुलिस केस का रूप ले लिया। अलकनंदा एन्क्लेव में किराये के घर में रह रहे रीना और ममून को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया। दोनों पिछले कई वर्षों से कानून को चकमा देकर साथ रह रहे थे।
पुरा मामला
रीना की शादी कुछ साल पहले त्यूनी में सचिन चौहान से हुई थी। साल 2018-19 में वह ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान फेसबुक पर ममून नाम की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है और एक “हाय” मैसेज से दोनों की बातचीत शुरू हुई। कुछ ही दिनों में बातचीत ‘लव यू जान’ तक पहुँच गई।
साल 2019 में ममून पहली बार टूरिस्ट वीजा पर देहरादून आया। वह यहीं ठहरा और रीना उससे चोरी-छिपे मिलने आती रही। वीजा खत्म होने पर वह लौट गया, लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं टूटा। 2020 और 2021 में भी यही सिलसिला जारी रहा।
इसके बाद ममून अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश लौटा तो रीना भी उसके साथ चली गई। चोरी के रास्ते दोनों बांग्लादेश पहुँचे, कई महीनों तक साथ रहे और वहीं निकाह कर लिया। फिर अवैध तरीके से दोनों भारत वापस लौट आए।
भारत आने के बाद भी दोनों कानून से बचते रहे। रीना ने ममून को अपने पहले पति का नाम सचिन चौहान बताया, ताकि पहचान न खुल सके। करीब तीन साल से यह कहानी चल रही थी, लेकिन अब पूरा मामला सामने आ गया है।
पुलिस के मुताबिक रीना के पहले पति को उसकी प्रेम कहानी की जानकारी मिल चुकी थी। जांच पूरी होने के बाद ममून को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। वहीं, रीना के लिए भी आगे कानूनी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि उसने न केवल शादीशुदा होते हुए संबंध बनाए, बल्कि बॉर्डर नियमों को भी भारी जोखिम में डाला।
यह मामला दिखाता है कि प्रेम की आड़ में कानून तोड़ना किसी भी कीमत पर आसान नहीं होता—कभी न कभी सच्चाई सामने आ ही जाती है।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks