रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी खुद को IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को केदारनाथ चौकी पर सूचना मिली कि चिराग नामक व्यक्ति एक स्थानीय व्यक्ति और होटल संचालक के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने का लालच दे रहा है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने 10 श्रद्धालुओं के एक समूह से प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपये लेकर कुल 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केदारनाथ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धाम परिसर से हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धोखाधड़ी के 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा कर रहा था। इसके बाद कोतवाली सोनप्रयाग में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिराग पुत्र चुन्नी लाल, निवासी ग्राम बतल, पोस्ट भामला, थाना बल्दवाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश और जांच जारी है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केदारनाथ यात्रा के दौरान किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और दर्शन या अन्य सुविधाओं के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।
Post Views: 4
Post navigation
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…