एम्स के नाम पर फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी पकड़े; फर्जी नियुक्ति पत्र और नकदी बरामद – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले कथित फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने मंगलवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बैराज रोड पर स्टिंग ऑपरेशन कर तीन लोगों को पकड़ा। आरोपियों के पास से एम्स ऋषिकेश के एम्स सैटेलाइट सेंटर किच्छा के नाम पर जारी किए गए दो फर्जी नियुक्ति पत्र और अभ्यर्थियों से वसूले गए दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
एम्स प्रशासन के मुताबिक, संस्थान को लगातार शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग निर्माणाधीन एम्स किच्छा में विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की रकम वसूल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एम्स प्रशासन और सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।
 
योजना के तहत एम्स सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने एक कर्मचारी को नौकरी की मांग करने वाले अभ्यर्थी के रूप में आरोपियों के पास भेजा। सूचना के अनुसार आरोपी बैराज रोड पर एक क्रेटा वाहन में बैठकर अभ्यर्थियों से पैसों का लेन-देन कर रहे थे। जालसाजी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
 
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो अभ्यर्थियों के नाम पर तैयार किए गए फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए। इनमें एक नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और दूसरा मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए तैयार किया गया था। इसके अलावा आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों से वसूली गई दो लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
 
एम्स ऋषिकेश के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट अनिल चंद्र ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को उनके क्रेटा वाहन और बरामद फर्जी दस्तावेजों के साथ एम्स ऋषिकेश की पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
एम्स ऋषिकेश के पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने युवाओं से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर किसी भी बिचौलिए या एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश और उसके सेटेलाइट सेंटर एम्स किच्छा में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी एवं योग्यता के आधार पर होती है। भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।
 
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियुक्ति पत्र दिलाने या नौकरी लगाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल एम्स प्रशासन अथवा पुलिस को दी जाए, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Governor’s completion of 5 years in U’khand celebrated at Lok Bhavan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 15 Sep: Governor Lt General Gurmit Singh (Retd) said that…

20 minutes ago

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा…

28 minutes ago

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति…

48 minutes ago

हरकी पैड़ी पर महिला के वीडियो से छेड़छाड़, AI की मदद से आपत्तिजनक वीडियो वायरल; जांच शुरू – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: सोशल मीडिया के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का मामला धर्मनगरी हरिद्वार…

1 hour ago

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री…

3 hours ago