बेटे की गेमिंग लत से बर्बाद परिवार, बुजुर्ग पिता की पुकार… डीएम ने तुरंत दिए कार्रवाई के आदेश…
देहरादून। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 164 जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक एवं आर्थिक सहायता, बिजली, सड़क और मानसूनी बारिश से हुए नुकसान से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
ऋषिकेश निवासी विनीता ने अपने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ जाने की जानकारी देते हुए प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई। वहीं, पल्टन बाजार निवासी जुनतारा देवी ने बीमारी के इलाज और बेटी की स्कूल फीस के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। एक अन्य विधवा अर्चना ने अपनी बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की।
समाधान दिवस के दौरान बुजुर्ग राजपाल सिंह ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मन्नूगंज की एक बुजुर्ग विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, सहारनपुर निवासी विनिता भटेजा द्वारा राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर सीओ मसूरी को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। ग्राम सिंगनीवाला में बिजली कनेक्शन न मिलने तथा ग्राम मानुवा में बारिश के कारण खतरनाक बने बिजली के पोल को हटाने के लिए ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ग्राम सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और ग्राम बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों की विस्तृत जांच के लिए एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया गया।
विकासनगर के डॉक्टरगंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए। वहीं, धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास सुरक्षा पुस्ता (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण नहीं होने पर संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए।
इसके साथ ही चकराता के ग्राम पंचायत डेरियों में सीसी रोड निर्माण तथा ऋषिकेश बाईपास रोड के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…