देहरादून :उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का स्वास्थ्य गंभीर,श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबियत बिगड़ गई है।कुछ दिन पूर्व उनको गंभीर हालत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं।
सूत्रों के अनुसार घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था, उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा भी करवाते थे ।कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई, सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे थे जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
तबियत ज्यादा खराब होने पर चार दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया, दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उनके उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है ।
वहीं उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया ,भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि वह चुनाव हार गए थे।
वह पुनः भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाये बैठे थे ,परन्तु स्वास्थ्य कारणों के कुछ समय से उनकी सामाजिक उपस्थित कम हुई थी ।बिगत कई दिनों से उनका अस्पताल में होना और किसीको घटना की जानकारी ना होना ,कही ना कही हाशिये पर चल रहे उत्तराखंड के लोक कलाकारों की स्थिति दर्शाता है, जबकि घन्ना भाई भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य व दर्जा धारी भी रहे है ।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

3 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

4 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

4 hours ago