Categories: hindiUttarakhand

नामी जिम ट्रेनर पर युवती ने लगाया शोषण का आरोप, जमकर किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल – Uttarakhand

A girl accused a famous gym trainer of exploitation, created a ruckus, the video is going viralइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: हरिद्वार के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिम ट्रेनर युवती को समझाने से लेकर वीडियो बना रहे लोगों से उनके मोबाइल फोन तक छीनता नजर आ रहा है। अब मामले में युवती ने वीडियो वायरल करने वाले लोगाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, जबकि कुछ राहगीर भी रुक गए। युवती को जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला तो उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जिम ट्रेन पर शोषण करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। युवती वीडियो में कहती दिख रही है कि मैडम इसने मेरा यूज किया है।फिर आरोप लगाती है कि उसका गला घोंटने का प्रयास किया है। इस बीच आसपास मौजूद कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जिम ट्रेनर ने कार में युवती को बंधक बना रखा था। महिला पुलिसकर्मी से जिम ट्रेनर युवती की बहन से बात करने के लिए भी कहता है।इस बीच ट्रेनर ने वीडियो बना रहे एक युवक से फोन भी छीन लिया। बाद में युवक-युवती यहां से निकल गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है। एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

55 minutes ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

1 hour ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

2 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

2 hours ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

3 hours ago