देहरादून: उत्तराखंड में चमोली के डुमक गांव में एक किसान की भालू के हमले में मौत हो गई, जब वह अपनी पत्नी को बचा रहा था। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी को ऋषिकेश एम्स भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार सुबह तब हुई जब दंपति मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गए थे।
दरअसल, डुमक गांव में एक दुखद घटना हुई। 42 वर्षीय किसान सुंदर सिंह ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी लीला देवी को भालू के हमले से बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। डुमक की ग्राम प्रधान यमुना देवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह सुंदर सिंह और उनकी पत्नी लीला देवी मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गए थे। इसी दौरान एक भालू ने लीला देवी पर हमला कर दिया। अपनी पत्नी पर भालू का हमला देखकर सुंदर सिंह तुरंत उसे बचाने के लिए भालू से भिड़ गए। इस संघर्ष के दौरान भालू ने सुंदर सिंह को चट्टान से नीचे खाई में फेंक दिया।
सुंदर सिंह की चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल लीला देवी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एम्बुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। एम्स में लीला देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीण अंकित भंडारी ने बताया कि सुंदर सिंह और लीला देवी के दो बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा 12 साल का है और बेटी 11 साल की है। दोनों बच्चे गोपेश्वर में पढ़ाई कर रहे हैं।
हल्द्वानी: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami virtually inaugurated the Champawat Saras…
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए धामी, खिलाड़ियों को किया सम्मानित |…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a significant achievement in the field of renewable energy,…
किच्छा: काफी समय पहले लोग न तो उम्र देखते थे और न ही बच्चों की…
Almora Crime News: कबाड़ के वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे 18 किलो गांजा,…