खटीमा में खेत पहुंचे सीएम धामी, माता के साथ किया कृषि कार्य
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के नगला तराई क्षेत्र में अपनी माता के साथ खेत में पहुंचकर कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने खेत की जुताई और खाद डालने जैसे कार्यों में हाथ बंटाया तथा किसानों के श्रम और समर्पण को करीब से महसूस किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेतों में काम करते हुए उन्हें अपने जीवन के संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक दिनों की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य केवल जीविकोपार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि मेहनत, धैर्य और समर्पण का प्रतीक भी है।
मुख्यमंत्री ने किसानों को देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ बताते हुए कहा कि अन्नदाता किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं। उनके अथक परिश्रम और त्याग की बदौलत ही देश की खाद्य व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
उन्होंने किसानों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और तपस्या को सदैव सम्मान मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों के समर्पण और सेवा भाव को किया नमन।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…