Categories: hindiUttarakhand

किसान की आत्महत्या ने पूरे उत्तराखंड में मचा दिया हड़कंप, धोखाधड़ी का आरोप, जांच के आदेश – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड में एक किसान की आत्महत्या का मामला आग की तरह फैल गया है….जहां पर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा रखा है…
दरअसल, किसान ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए. बता दें कि सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था.उन्होंने बताया कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया.अब मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अगर कोई लापरवाही या गलत काम पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
इस मामले में कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के कुशासन का परिणाम बताया है…फिलहाल मामले की जांच जारी है और सरकार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.
वहीं पुलिस के मुताबिक, सुखवंत सिंह ने काठगोदाम स्थित एक होटल में आत्महत्या की. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और 14 वर्षीय बेटा भी मौजूद थे.आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया और आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनसे जमीन के सौदे में 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. उन्होंने आरोपियों के नाम भी बताए. घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago