Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नवरात्र पर कुट्टू के आटे को लेकर एफडीए अलर्ट, खुले आटे की बिक्री पर रोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नवरात्र और त्योहारी सीजन में उपवास करने वाले लोग कुट्टू के आटे से बने पकवानों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन पिछले साल चैत्र नवरात्र में दून और हरिद्वार में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए थे और कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फूड पॉइजनिंग की यह घटना विभाग के लिए चेतावनी साबित हुई। इस बार त्योहार शुरू होने से पहले ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अलर्ट मोड में सभी टीमों को तैनात कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयुक्त एफडीए डॉ. आर. राजेश कुमार ने इसे लेकर एसओपी जारी की है। अब कुट्टू का आटा केवल सीलबंद पैकेट में ही बिकेगा। बिना लाइसेंस और पंजीकरण वाले किसी भी व्यापारी को कुट्टू आटे का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
चरणबद्ध निगरानी अभियानविभाग ने त्योहारों से पहले ही चरणबद्ध निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में थोक विक्रेता, डिपार्टमेंटल स्टोर और फुटकर दुकानों की पहचान कर उनके यहां उत्पादों की गुणवत्ता, पैकिंग, भंडारण और लेबलिंग की जांच की जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को नियमों के पालन के लिए बैठकें कराई जाएंगी। दूसरे चरण में नवरात्र प्रारंभ होने से पहले और दौरान आकस्मिक और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।
पैकेटिंग और गुणवत्ता नियमएफडीए ने स्पष्ट किया कि कुट्टू का आटा खुले में नहीं बेचा जाएगा। प्रत्येक पैकेट पर पैकिंग और अवसान तिथि, निर्माता/रिपैकर का पूरा पता और लाइसेंस नंबर अंकित करना अनिवार्य है। खुले विक्रय वाले कुट्टू आटे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से इसे हतोत्साहित किया जाएगा।
ऑनलाइन बिक्री पर भी नजरविभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाली आपूर्ति और बिक्री पर भी निगरानी रखी जाएगी। सभी कारोबारियों को कुट्टू आटे की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड लिखित रूप में रखना होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
क्विक रिस्पॉन्स टीम और त्वरित कार्रवाईनवरात्र के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिलों में क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है। टीम कुट्टू आटा खाने से बीमार होने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। जिलों से प्राप्त खाद्य नमूनों की जांच प्राथमिकता के आधार पर खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशालाओं में की जाएगी और रिपोर्ट समय रहते उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार का सख्त रुखअपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी या घटिया उत्पाद बेचने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।
उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं संदिग्ध या मिलावटी कुट्टू आटे की बिक्री दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
एफडीए ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक समन्वित, सख्त और चरणबद्ध निगरानी है। निर्माण, पैकिंग, भंडारण, वितरण, फुटकर बिक्री और ऑनलाइन आपूर्ति तक हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। विभागीय टीमें 24×7 अलर्ट मोड में रहेंगी और मिलावटी उत्पादों की पहचान, नमूना परीक्षण और दोषियों पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

9 hours ago