देहरादून : बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामला सभी को पता है. अब उत्तराखंड के देहरादून से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बेखौफ बदमाशों ने रायपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक स्कूटी से जा रही महिला को रोकते हैं और उसे फिर जबरदस्ती कार में खींचने की कोशिश करते हैं. हालांकि, महिला की सूझबूझ और चीख-पुकार के बाद आरोपी अपनी योजना में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए.
देहरादून में महिला का अपहरण करने की कोशिश. मामला रायपुर थाना क्षेत्र के व्यस्त सहस्त्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास का है. बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर महिला अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़कर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और गाड़ी उसके आगे लगाकर रास्ता रोक लिया.
इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. उसमें साफ देख सकते हैं कि कैसे कार रुकते ही उसमें से युवक नीचे उतरते हैं और जबरन महिला को पकड़कर कार की तरफ खींचने लगते हैं. महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का डटकर विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर जैसे ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, पकड़े जाने के डर से आरोपी तुरंत कार में सवार होकर तेजी से फरार हो गए.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर संबंधित आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही क्षेत्र के निवासियों और महिलाओं में सुरक्षा को लेकर भारी खौफ का माहौल बना हुआ है.
यह है बिहार की घटनाबिहार के जमुई कांड के बारे में तब पता चला, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. कुछ ऐसे ही उत्तराखंड में महिला के साथ हुई घटना सामने आई. दरअसल, जमुई में एक लड़का और एक लड़की कोचिंग से निकलने के बाद फोटो शूट और पहाड़ों में घूमने चले गए. शाम को जब वह घूमकर लौट रहे थे. तभी इन लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया. दोनों रजपुरा पहाड़ी पर घूमने गए थे. लड़के ने इस दौरान पूरी तरह हिम्मत दिखाई और हैवानों का मुकाबला किया.
*खटीमा, ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर…
नालापानी चौक पर महिला के अपहरण के दुस्साहसिक प्रयास का महिला आयोग ने लिया स्वतः…
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तैयारियों की समीक्षा की देहरादून। सेवा संकल्प अभियान…
देहरादून, डॉटर्स डे के अवसर से पहले क्लिनिक प्लस ने मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित…
हरिद्वार में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: शादी के 6 साल बाद कीटनाशक से…