पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे कुमौड़ गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। सोमवार देर रात एक मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है।
आबादी क्षेत्र में दिन-रात घूम रहे थे तेंदुए:
कुमौड़ के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से 2 से 3 तेंदुए दिन के उजाले में भी बेखौफ घूमते देखे जा रहे थे। तेंदुए के डर से स्थानीय निवासी सूरज ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर थे। लोगों के भारी विरोध और मांग के बाद वन विभाग ने कोट क्षेत्र में ट्रैप कैमरा (CCTV) और पिंजरा लगाया था।
वन विभाग की अपील- अभी सतर्क रहें:
रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि पिंजरे में मादा तेंदुआ कैद हुई है, लेकिन इलाके में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग की टीम लगातार इलाके पर नज़र बनाए हुए है और स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से फिलहाल सतर्कता बरतने की अपील की है।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…