Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड, डेढ़ दर्जन झोपड़ियां जलकर हुई राख, मजदूरों के सामने रोटी का संकट – Uttarakhand

Massive fire in Haldwani, one and a half dozen huts burnt to ashes, workers facing food crisisइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: लालकुआं के मोटाहल्दू गौला नदी गेट पर मजदूरों की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई. जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि आग आसपास खड़े वाहनों तक नहीं पहुंचा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं, आग लगने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जल गई.बताया जा रहा है कि ज्यादातर मजदूर लालकुआं में खनन व्यवसायियों की ओर से निकाले जा रहे जुलूस में शामिल होने गए थे. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में अचानक झोपड़ियों में आग लग गई और पूरा सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि अग्निकांड में 16 झोपड़ियां जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाया. जिसके चलते आसपास खड़े ट्रकों में आग लगने से बच गई, लेकिन मजदूरों के सारे कपड़े, बिस्तर, राशन और बर्तन जलकर राख हो गए.मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार: वहीं, जब मजदूर जुलूस से वापस लौटे तो झोपड़ी की जगह राख देख कर रो पड़े. अग्निकांड के बाद से मजदूरों में मायूसी छाई हुई है. मजदूरों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. मजदूरों का कहना है आज से उनका घर का सारा सामान के साथ जो नगदी रखी थी, वो भी जल गए. अब उनके सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है. उधर, सूचना के बाद मौके पर जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची. उन्होंने मजदूरों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

1 minute ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

22 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

43 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago