Categories: hindiUttarakhand

अल्मोड़ा में दूध की डेयरी में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, सामान जलकर राख – Uttarakhand

A huge fire broke out in a milk dairy in Almora, two people were burnt, goods burnt to ashesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: एलआरसाह रोड पर चांदनी चौक के पास एक निजी दूध की डेयरी में भीषण आग लग गई. रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग से पूरी डेयरी पूरी तरह खाक हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान दो लोग आग में झुलस भी गए. जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है.अल्मोड़ा के चांदनी चौक में गोपाल सिंह सांगा की दूध की डेयरी में दूध लेने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी. इस दौरान अचानक डेयरी में आग लग गई. आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस लीक होना बताया का रहा है. आग लगने से डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनका पुत्र रविन्द्र आग को बुझाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान वह आंशिक रूप से झुलस गए. दोनों को अस्पताल भेजा गया.इधर आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया. आग की लपटे इतनी विकराल थी कि दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई. आग की विभीषिका को देखते हुए इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची. अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार ने बताया सुबह चांदनी चौक में विकास मेघा मार्ट के पास आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद तुरंत तीन गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा लकड़ी के बने दो मंजिले मकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था. समय रहते अगर इस पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने बताया दुकान के अंदर चार सिलेंडर भरे हुए थे. डेयरी मालिक गोपाल सिंह ने सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगना बताया.एफएसओ ने बताया कि इस आग लगने की दौरान दुकान मालिक सहित एक और झुलस गए. जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. दुकान में रखा सभी समान पूरी तरह जल कर खाक हो गया है. इधर जिला अस्पताल के पीएमएस एचसी गढ़कोटी ने बताया गोपाल सिंह सांगा 37 प्रतिशत और उनका पुत्र रविन्द्र 20 प्रतिशत तक झुलसे हैं. उनका उपचार किया जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago