Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, वाहन के पलटने के बाद लगी आग – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, fire broke out after vehicle overturned

Horrible road accident in Uttarakhand, fire broke out after vehicle overturnedHorrible road accident in Uttarakhand, fire broke out after vehicle overturnedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी: शनिवार की देर शाम को मसूरी कोलूखेत के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. वाहन में आग लगने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और वाहन पर लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया गया.क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे लगाकर यातायात को सुचारू किया गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.मसूरी कोतवाल सतांश कुवर ने बताया कि मसूरी कोलूखेत पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर पहले देहरादून की तरफ एक वाहन (पिकअप) सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद जिसमें भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति चालक जसविंदर और अनिल कुमार सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. दोनों को उपचार के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. फायर सर्विस के जवानों द्वारा वाहन में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है.कैंपटी-मसूरी रोड पर भी हुआ था हादसा: 20 अप्रैल 2025 को कैंपटी-मसूरी रोड पर जीरो प्वाइंट के पास एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई थी. कार में एक बच्चा समेत पांच लोग सवार थे, जो समय रहते कार से नीचे उतर गए. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था.सूचना पर फायर सर्विस और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया.

Exit mobile version