Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, वाहन के पलटने के बाद लगी आग – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, fire broke out after vehicle overturnedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी: शनिवार की देर शाम को मसूरी कोलूखेत के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. वाहन में आग लगने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और वाहन पर लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया गया.क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे लगाकर यातायात को सुचारू किया गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.मसूरी कोतवाल सतांश कुवर ने बताया कि मसूरी कोलूखेत पुलिस चौकी से लगभग एक किलोमीटर पहले देहरादून की तरफ एक वाहन (पिकअप) सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद जिसमें भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति चालक जसविंदर और अनिल कुमार सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. दोनों को उपचार के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. फायर सर्विस के जवानों द्वारा वाहन में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है.कैंपटी-मसूरी रोड पर भी हुआ था हादसा: 20 अप्रैल 2025 को कैंपटी-मसूरी रोड पर जीरो प्वाइंट के पास एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई थी. कार में एक बच्चा समेत पांच लोग सवार थे, जो समय रहते कार से नीचे उतर गए. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था.सूचना पर फायर सर्विस और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

19 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

38 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

44 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago