Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के जंगलों में पांच जगह लगी आग, 10 लोगों की हुई मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all) सोने का मत पूछो भाव, जाएगा ₹100000 के पार, चांदी भी दिखा रही तेवर, जानिए कहां पहुंची कीमत – June 16, 2024 इन 5 वजहों से फोन के नेटवर्क में आती है दिक्कत, जानें ठीक करने का तरीका, मक्खन की तरह चलेगा इंटरनेट – June 16, 2024 मुकेश अंबानी के आगे मस्क हुए पस्त, बेजोस का जोश भी हुआ ठंडा, सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में अंबानी ने मारी बाजी – June 16, 2024कुमाऊं: उत्तराखंड में नियमित रूप से आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घेंटों में उत्तराखंड में पांच जगह पर आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इतना ही नहीं इन आग की चपेट में आने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में दो जगह और रिजर्व फॉरेस्ट में एक जगह आग लगने की घटना सामने आई है. अब तक फायर सीजन में 1,242 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 1696.32 हेक्टेयर जंगल की आग की वजह से पूरा उत्तराखंड प्रभावित हुआ है. अब तक गढ़वाल में 532 ,कुमाऊं में 598 और रिज़र्व फॉरेस्ट में 112 आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं.अब तक गढ़वाल में एक कुमाऊं में नौ लोगों की आग के कारण मौत हो चुकी है. साल 2022 में 2171 आग लगने की घटनाएं हुई थीं और इस वजह से 3416.2 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था. साल 2023 में 718 आग लगने की घटनाएं हुई थीं और उस वक्त 862.41 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था.साल 2024 में 1242 आग लगने की घटनाएं हुई हैं और इसमें 1696.32 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है. लगातार बारिश न होने और गर्मी बढ़ने की वजह से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून से देर शाम प्रदेश में बारिश की संभावना है. 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून प्रवेश करेगा और इस वजह से 18 जून से लगातार पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना रहेगी. इसके बाद 24 या 25 जून से प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

45 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago