चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली के ग़ैरसैण में स्थित नवोदय विद्यालय में आज गुरुवार को देर रात क़रीब 3:30 पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।नवोदय विद्यालय परिसर में टिन और फाइवर से बने हॉल में पार्टेशन कर बनाये गये चार कमरों वाले एक भवन में शॉर्ट सर्किट से आगे भड़क गई।बताया जा रहा हैं कि भवन के तीन कमरों में बच्चे सो रहे थे,और जिस कमरें में आग लगी वहाँ बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान तथा खेल का सामान रखा हुआ था।ग़नीमत रही की अन्य कमरों में आग पकड़ने से पहले सभी बच्चे कमरे ख़ाली कर बाहर भाग गये थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग़ैरसैण नवोदय विद्यालय के फैब्रिकेटेड हाल के एक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई,घटना के वक्त कमरों में सो रहें सभी बच्चों,कर्मचारियों सहित टीचर को कोई शारीरिक क्षति चोट नहीं पहुँची हैं। फ़ायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।स्टोर में रखी बच्चों के रजाई कपड़े बैग्स तथा खेल सामग्री जलकर राख हो गई है।फ़ायर बिर्गेड द्वारा देर रात को ही आग पर काबू कर लिया गया था।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

17 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

38 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

59 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago