Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास सड़क किनारे पार्क की गई एक कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई. आग लगने से कार का अगला हिस्सा और इंटीरियर जल कर खाक हो गया. हादसे के वक्त कार में कोई भी मौजूद नहीं था. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग की दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अग्निशमन विभाग कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है.
गौर हो कि रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास सड़क किनारे पार्क की गई एक कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया. घटना की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कार में कोई भी मौजूद नहीं था. जानकारी के मुताबिक कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत कोहली रामपुर रोड एसकेएम स्कूल के पास दवा लेने के लिए गया हुआ था. गुरप्रीत ने अपनी कार को सड़क किनारे पार्क किया था. जैसे ही वह दवा लेकर कार के पास पहुंचा तो कार के अगले हिस्से में आग लगी हुई थी.
पार्किंग में खड़ी कार में लगी आगहालांकि इस बीच आसपास के लोगों द्वारा पहले ही अग्निशमन टीम को आग की सूचना दे दी थी. आग की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग लगने से कार का अगला और इंटीरियर बुरी तरह जल चुका है. बताया जा रहा है कि कार गुरप्रीत ने मार्च 2023 में खरीदी थी. अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है. इससे पूर्व गौलापार क्षेत्र में चलती कार में आग लग गई थी. इस दौरान चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई थी. आग लगने से कार पूरी तरह जल चुकी थी.
हरिद्वार में खड़ी कार में लगी आग: बीते दिनों हरिद्वार शहर के चंद्राचार्य चौक पर लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक खड़ी कार में आग लग गई. जिस कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था. ट्रैफिक कर्मी ने आग पर काबू पाया था, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर देरी से पहुंची थी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago