पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
देहरादून। शहर के व्यस्ततम कारोबारी क्षेत्र पलटन बाजार में बुधवार को एक कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को कोतवाली नगर को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए काफी प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से कपड़ों के गोदाम में आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग लगने से गोदाम में रखा अधिकांश कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…

7 minutes ago

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद…

8 minutes ago

उत्तराखंड में बंद रहेगी 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन, जाना होगा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, जानिए वजह! – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की…

14 minutes ago

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे का अनुमान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र…

20 minutes ago