चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

*चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प*चमोली (प्रदीप लखेड़ा )कोठियालसैंण में बिजली विभाग के पावर हाउस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप्प हो गई।जानकारी के अनुसार कोठियालसैंण स्थित पावर हाउस में दोपहर को लोगों ने धुवां निकलते हुए देखा तो किसी ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने देखा कि पावर हाउस के पैनल और तारों में आग लगी है। जिससे सप्लाई लाइन पूरी तरह से जल गई है। फायर सर्विस आग बुझाने के कार्य में लगी है।पावर हाउस में आग लगने से जिला मुख्यालय गोपेश्वर, बछेर, बामियाला, घिंघराण के साथ ही समीपवर्ती क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है। किसी प्रकार की क्षति का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks