Categories: hindiUttarakhand

रुड़की के नामी अस्पताल में लगी आग, मची अफरा तफरी, स्टाफ की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां – myuttarakhandnews.com

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर शहर के एक निजी अस्पताल में आग लग गई. आग लगने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गई. इतना ही नहीं, हालात उस समय और गंभीर हो गए जब अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के बीएसएम तिराहे के पास स्थित शहर का एक प्राइवेट अस्पताल है, जो विनय विशाल अस्पताल के नाम से जाना जाता है. बीती देर रात इस अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से अस्पताल हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लगी. जिसके बाद कुछ ही देर में धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया और धुएं के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई.
रुड़की के नामी अस्पताल में लगी आगहालात उस समय और गंभीर हो गए, जब अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और कई जरूरी मशीनें अस्थायी रूप से बंद हो गईं. हालांकि, अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. खासतौर पर आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती थी. लेकिन टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाल लिया.
वहीं आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पम्पिंग कर पानी की बौछारों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. साथ ही दमकल कर्मियों ने अस्पताल के बड़े परिसर को जलने से बचा लिया गया. अगर समय रहते दमकल कर्मियों द्वारा आग पर कापू न पाया होता तो अस्पताल का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था.
फायर स्टेशन रुड़की की टीम की तत्काल जोखिमपूर्ण कार्रवाई और रिस्पांस टाइम ने एक बहुत बड़ी जन-धन हानि होने से बचा लिया. अस्पताल में आग लगने से पुराने आपातकालीन सेंटर की विद्युत वायरिंग फिटिंग, फाल सीलिंग, कुर्सियां, मेज, फिजियोथेरेपी की मशीनरी और काफी सारा लाखों का सामान जल गया है. आग से आपातकालीन सेंटर साइड की चतुर्थ तल तक की वायरिंग फिटिंग वायरें जल गई हैं. गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
अस्पताल के संचालक डॉक्टर विशाल घई के अनुसार, अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आईसीयू समेत सभी जरूरी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं और राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली. तुरंत रिस्पांस करते हुए दमकल विभाग ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है. जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना संभावित कारण माना जा रहा है.-वंश नारायण यादव, अग्निशमन अधिकारी-
बता दें कि रुड़की का यह वही विनय विशाल अस्पताल है जो कोरोना कल के समय देशभर में सुर्खियों में आया था. इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौतें हुई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

50 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago