उत्तराखंड
Share0
*सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से धधक रही आग, आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्रान्तर्गत जोशीमठ के समीप सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय भीषण आग धधक रहे ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आग से वाहनों को भी आग के खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में नाकाम हुए, इस बीच लाखों की वन संपदा जलकर खाक हुई।हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों कीू सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है लेकिन आग इतनी भीषण है कि पत्थर सड़क पर लगातार गिर रहे है जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है। आग इतनी भीषण है कि पुलिस अग्निशमन और एनटीपीसी के अग्निशमन वाहनों से पानी की बौंछार छोड़ी गई लेकिन आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। लगभग 100 हैक्टेयर भूमि में फैली ये आग लगातर सेलंग गांव की तरफ बढ़ रही है।
Share0
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…