देहरादून:राजधानी देहरादून में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार की ओर जा रही एक कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन मौके पर मौजूद सीपीयू कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से कार में सवार चार लोगों की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे थाना नेहरूकोलोनी क्षेत्र के जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल के पास देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा कार (संख्या UK07 DL 1800) में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही क्षणों में लपटें बढ़ने लगीं और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सीपीयू उपनिरीक्षक दीवान सिंह गुसाईं और कांस्टेबल जीशान ने बिना देर किए तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सौभाग्य से चारों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। हालांकि, कार आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।कार मालिक उस्मान, निवासी खंजरपुर, रुड़की (जनपद हरिद्वार) ने अपनी जान बचाने वाले दोनों सीपीयू कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
घटना के बाद जोगीवाला पुलिस और सीपीयू टीम ने तुरंत यातायात नियंत्रित कर स्थिति को संभाला, जिससे राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। कुछ देर बाद मार्ग को दोबारा सुचारू कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने सीपीयू कर्मियों के साहसिक कदम और तत्पर कार्रवाई की प्रशंसा की है। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और चार निर्दोष जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…
देहरादून – – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…