Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर, अब तक 5 की मौत, CM धामी ने दिए कड़े निर्देश – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग अब तक नहीं बुझ पाई है। रविवार को इस आग ने एक और जान ले ली जिस कारण मृतकों की संख्या 4 पहुंच गई है। जंगलों में लगी आग के कारण आदि कैलाश हेलीकॉप्टर दर्शन सेवा दूसरे दिन भी निलंबित कर दी गई है। वहीं, आग से निकले धुएं की वजह से पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ानों का आगमन रोक दिया गया है। अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक हर दिन आग की निगरानी करने को कहा जाए।अब तक 5 की मौतउत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के कारण अब तक कुल 5 लोगों की जान चली गई है। पौड़ी तहसील के थापली गांव में जंगल की आग को खेत में आते देख महिला जल्दी से घास का गट्ठर उठाने गयी थी। हालांकि, इस दौरान वह आग की चपेट में आ गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।आग लगाने का आरोप में कई लोग गिरफ्तारअधिकारियों ने कहा कि राज्य में जंगल की आग को बढ़ावा देने के आरोप में बिहार से तीन लोगों (ब्रजेश कुमार, सलमान और सुखलाल) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें तीन युवक जंगल की आग को बढ़ावा दे रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने जंगलों में आग लगाने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।बारिश से राहत की उम्मीदपीटीआई के मुताबिक, देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि सात मई से कुमांउ क्षेत्र में बारिश की संभावना है जबकि आठ तारीख से गढ़वाल क्षेत्र में भी वर्षा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद 11 मई से बारिश की गतिविधि और बढ़ने की संभावना है और यह बारिश वनाग्नि बुझाने में मददगार होगी।अब तक कितना नुकसान?बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की 24 घटनाएं सामने आयीं जिनसे 23.75 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। बीते साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में वनाग्नि की 910 घटनाएं हुईं हैं जिनसे करीब 1145 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से वनों को बचाने के लिये अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

18 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

24 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago